दुखद खबर :Jammu Kashmir में दर्दनाक हादसा, जाइलो गाड़ी पलटने से जवान की मौत

Edited By Neetu Bala, Updated: 06 Jul, 2024 05:17 PM

sad news tragic accident in jammu kashmir soldier dies after xylo car

जाइलो गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलट जाने से सीमा सुरक्षा बल के एक जवान की मौत हो गई।

ऊधमपुर : तहसील चिनैनी में स्थित चिनैनी-नाशरी सुरंग में एक जाइलो गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलट जाने से सीमा सुरक्षा बल के एक जवान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 2 गाड़ियों में सवार होकर सीमा सुरक्षा बल के जवान छुट्टी काटने के लिए जा रहे थे कि जैसे गाड़ियां चिनैनी-नाशरी सुरंग के बीच पहुंची तो एक जाइलो गाड़ी (नंबर जेके01टी-0790) का चालक अचानक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी सड़क पर पलट गई।

ये भी पढ़ेंः Breaking: J&K में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 2 जवान घायल, हालत गम्भीर

इस हादसे में गाड़ी में सवार जवान घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही चिनैनी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को चिनैनी सी.एच.सी. में पहुंचाया। मृतक की पहचान अमित कुमार (30)  पुत्र भूपेंद्र शुक्ला निवासी सिंगरा, पालमू, झारखंड के रूप में की गई है जोकि बी.एस.एफ. की 26 बटालियन में कार्यरत था तथा घाटी में तैनात था। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद उसकी यूनिट को सौंप दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!