IGNOU में जुलाई 2025 सत्र के लिए दाखिले शुरू,  Admission के लिए इस Link पर करें आवेदन

Edited By Neetu Bala, Updated: 13 Jun, 2025 05:24 PM

admissions started for july 2025 session in ignou

इग्नू देशभर में 250 से अधिक पाठ्यक्रमों की पेशकश करता है

जम्मू  : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2025 सत्र के लिए नए दाखिलों की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी अब विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

यह जानकारी इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जम्मू के क्षेत्रीय निदेशक संदीप गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि इग्नू देशभर में 250 से अधिक पाठ्यक्रमों की पेशकश करता है जिनमें स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, प्रमाण पत्र और पी.जी. डिप्लोमा कोर्स शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः  डिप्टी कमिश्नर ने जारी किए आदेश , ARTO Suspended

आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 है। उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी https://ignouadmission.samarth.edu.in लिंक पर जाकर 15 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय अनिवार्य रूप से छात्रों को डी.ई.बी. आई.डी. देगा, जो यू.जी.सी. की गाइडलाइंस के अनुसार जरूरी है। डी.ई.बी. आई.डी. प्राप्त करने के लिए छात्रों को पहले अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ए.बी.सी. आई.डी.) बनानी होगी। यह शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की एक डिजिटल पहल है ताकि छात्रों के शैक्षणिक क्रेडिट डिजिटल रूप में सुरक्षित रह सकें।

योग्यता : स्नातक (यू.जी.) पाठ्यक्रमों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास होना अनिवार्य है।

स्नातकोत्तर (पी.जी.) पाठ्यक्रमों के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए।

डी.ई.बी. आई.डी. और ए.बी.सी. आई.डी. अनिवार्य है।

आवेदन से पहले रखें ये चीजें तैयार :

मोबाइल नंबर व ईमेल आई.डी. (छात्र का स्वयं का होना चाहिए)

स्कैन किए गए शैक्षणिक दस्तावेज

पासपोर्ट साइज फोटो

डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से फीस भुगतान की सुविधा होनी चाहिए

फर्जी कॉल्स और QR कोड से रहें सावधान:

संबंधित अधिकारियों ने छात्रों को आगाह किया कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति, कॉल या सोशल मीडिया पर भेजे गए QR कोड के जरिए फीस भुगतान न करें। इग्नू केवल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ही आवेदन और भुगतान की सुविधा देता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!