Jammu: दुकानदारों के लिए सख्त Orders, लग सकता है भारी जुर्माना

Edited By Neetu Bala, Updated: 07 Jun, 2025 12:58 PM

jammu strict orders for shopkeepers heavy fines may be imposed

20,000 रुपए या 10,000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

ऊधमपुर : करियाना रिटेलर/होलसेलर एसोसिएशन एवं टॉफी टिक्की नमकीन ट्रेडर्स ऊधमपुर, पंसारी, होलसेल आटा, चावल, खल चोकर फीड, आलू प्याज आदि ट्रेडर्स की एक बैठक व्यापारमंडल कार्यालय में हुई, जिसमें भीषण गर्मी को देखते हुए इस बार गर्मियों की छुट्टियां 20, 21, 22 तथा 23 जून 2025 सोमवार तक करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया, कि छुट्टियों के दौरान सभी दुकानें बंद रहेंगी। दुकानदार इन छुट्टियों का उपयोग पूजा, भ्रमण या विश्राम में कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः  Vande Bharat से कश्मीर की वादियों का सफर.... Katra से निकली पहली Train

 इस अवसर सभी व्यापारी वर्ग से आग्रह किया गया कि छुट्टियों के दिनों एसोसिएशन से जुड़े सभी व्यापारी अपनी दुकानें बंद रखें। यदि कोई दोषी पाया जाता है तो थोक व्यापारी को 20,000 रुपए और खुदरा विक्रेता को 10,000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा और व्यापारी एसोसिएशन द्वारा उसका बहिष्कार भी किया जाएगा। इन दिनों बाजारों में कोई व्यापारिक गतिविधि नहीं होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!