जम्मू-कश्मीर: जल्द ही यातायात के लिए खोली जाएगी मुगल रोड, लोगों को मिलेगी राहत

Edited By Kamini, Updated: 04 Apr, 2026 01:02 PM

mughal road to be opened for traffic soon

जम्मू-कश्मीर में ऐतिहासिक मुगल रोड पर जमी भारी बर्फ को हटाने का कार्य इन दिनों युद्ध स्तर पर जारी है।

जम्मू (धनुज): जम्मू-कश्मीर में ऐतिहासिक मुगल रोड पर जमी भारी बर्फ को हटाने का कार्य इन दिनों युद्ध स्तर पर जारी है। भारी बर्फबारी के चलते बंद पड़े इस अहम मार्ग को बहाल करने के लिए संबंधित एजेंसियां दिन-रात जुटी हुई हैं। मशीनों और कर्मचारियों की मदद से सड़क पर जमी मोटी बर्फ को तेजी से साफ किया जा रहा है।

PunjabKesari

अधिकारियों के अनुसार, यदि मौसम अनुकूल रहा तो मुगल रोड को जल्द ही यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। यह सड़क पुंछ और शोपियां को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिसके खुलने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सड़क खुलने तक अनावश्यक यात्रा से बचें और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा या खतरे से बचा जा सके।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!