लंबी वेटिंग से परेशान यात्रियों को राहत! रेलवे ने इस Train में बढ़ाई AC कोचों की संख्या

Edited By Neetu Bala, Updated: 10 Jun, 2026 07:15 PM

relief for passengers facing long waitlists

इस ट्रेन में मौजूदा 20 कोचों को बढ़ाकर अब 21 कोच किए गए हैं। इसमें थर्ड एसी कोचों की संख्या 4 से बढ़ाकर 5 कर दी गई है।

जम्मू ( तनवीर ) :   गर्मियों के मौसम में तीर्थयात्रियों और आम यात्रियों की भारी भीड़ तथा आरक्षण में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए, जम्मू मंडल ने यात्रियों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत ट्रेन संख्या 16317/16318 व 16787/16788 में अस्थायी रूप से थर्ड एसी के अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं।

1. ट्रेन संख्या 16317/18 कन्याकुमारी – श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा – कन्याकुमारी हिमसागर एक्सप्रेस  

इस ट्रेन में मौजूदा 20 कोचों को बढ़ाकर अब 21 कोच किए गए हैं। इसमें थर्ड एसी कोचों की संख्या 4 से बढ़ाकर 5 कर दी गई है। जिसके तहत थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच लगाया गया है।  

PunjabKesari

प्रभावित अवधि:  
कन्याकुमारी से: 12 जून 2026 से 26 जून 2026 तक।  
श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से: 15 जून 2026 से 29 जून 2026 तक।

2. ट्रेन संख्या 16787/88 तिरुनेलवेली – श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा – तिरुनेलवेली एक्सप्रेस  
इस ट्रेन में भी मौजूदा 20 कोचों को बढ़ाकर 21 कोच कर दिया गया है। इसमें थर्ड एसी कोचों की संख्या 3 से बढ़ाकर 4 की जा रही है। जिसके तहत थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।  

प्रभावित अवधि:  
तिरुनेलवेली से: 15 जून 2026 से 29 जून 2026 तक।  
श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से: 18 जून 2026 से 02 जुलाई 2026 तक।

ट्रेनों में अतिरिक्त कोच पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू उचित सिंघल ने कहा, "कि गर्मियों के मौसम में वैष्णो देवी यात्रा और आम यातायात के कारण ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है। यात्रियों की इसी असुविधा को देखते हुए, जम्मू मंडल ने त्वरित निर्णय लेते हुए कन्याकुमारी-कटड़ा और तिरुनेलवेली-कटड़ा रूट पर चलने वाली हिमसागर एक्सप्रेस 16317/18 एवं तिरुनेलवेली एक्सप्रेस 16787/88 में थर्ड एसी के एक-एक अतिरिक्त कोच लगाने का प्रावधान किया है। 

इससे न केवल प्रतीक्षा सूची कम होगी, बल्कि यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। रेलवे की प्राथमिकता हमेशा यात्री सुरक्षा, सुविधा और समयबद्ध संचालन रही है। हमारा प्रयास है कि तीर्थयात्रियों को आरामदायक यात्रा मिले।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे बढ़ाई गई अतिरिक्त क्षमता का लाभ उठाएं और अपनी यात्रा से पूर्व कन्फर्म टिकट लेकर ही यात्रा करें। आरक्षण एवं ट्रेन की अद्यतन स्थिति के लिए यात्री 139 पर संपर्क कर सकते हैं या IRCTC वेबसाइट/ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!