Edited By Neetu Bala, Updated: 28 Jun, 2026 03:46 PM

लोगों से अपील है कि पानी का इस्तेमाल सोच-समझकर करें और पहले से स्टोर कर लें। असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है।
जम्मू ( रोशनी ) : जम्मू के छन्नी और सैनिक कॉलोनी के निवासियों के लिए जरूरी सूचना है। जानकारी के लिए बता दें कि इलाके में आज पानी की सप्लाई शाम तक बंद रहेगी। नरवाल के पास NHIDCL द्वारा की गई खुदाई में बठिंडी एरा, थांगर और डुंगियां की मुख्य पाइपलाइन Rising Mains टूट गई थी। विभाग की टीम मुरम्मत में जुटी है। काम कल रात तक पूरा होना था, लेकिन बारिश के कारण लेट हो गया। जल विभाग के अनुसार सप्लाई आज शाम तक बहाल कर दी जाएगी। लोगों से अपील है कि पानी का इस्तेमाल सोच-समझकर करें और पहले से स्टोर कर लें। असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here