Edited By Neetu Bala, Updated: 23 Aug, 2026 01:08 PM

। हल्की से मध्यम बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया है और पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली है।
बारामुल्ला ( रेजवान मीर ) : बारामुल्ला जिले में रविवार सुबह बारिश हुई है। हल्की से मध्यम बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया है और पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली है। सुबह के समय बारिश शुरू होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे आम लोगों ने राहत की सांस ली। रविवार की छुट्टी होने के कारण कई बच्चे भी इस खुशनुमा मौसम में अपने घरों में आराम कर रहे हैं।
जिले के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। वहीं सोपोर और रफियाबाद के कुछ हिस्सों में भी अच्छी बारिश होने की खबर है। बारिश से जहां मौसम ठंडा हुआ है, वहीं लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here