जम्मू-कश्मीर में रेल यात्रियों को राहत ! रेलवे ने इस Train का बढ़ाया रूट

Edited By Neetu Bala, Updated: 22 Oct, 2025 01:34 PM

railways extends the route of this train

यह निर्णय मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल की अगुवाई में लिया गया है।

जम्मू  (मगोत्रा) :   मंडल में यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए ट्रेन संख्या 04688/ 04687 जो बड़गाम रेलवे स्टेशन से बनिहाल तक जाती हैं, को संगलदान रेलवे स्टेशन तक 21 अक्तूबर से अगले 30 दिनों के लिए विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल की अगुवाई में त्यौहारों को देखते हुए लिया गया है।

गाड़ी संख्या 04688 बड़गाम रेलवे स्टेशन से सुबह 07.20 पर रवाना होकर सुबह 11.10 बजे संगलदान पहुंचेगी व ट्रेन संख्या 04687 शाम को 16.45 बजे संगलदान रेलवे स्टेशन से रवाना होकर रात में 19.55 बजे बड़गाम पहुंचेगी। मार्ग में ये ट्रेनें सभी रेलवे स्टेशनों पर रुकेंगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!