राजौरी: श्मशान घाट में 5 लाख के काम पर उठे सवाल, लोगों ने प्रशासन से मांगा जवाब

Edited By Kamini, Updated: 10 Mar, 2026 11:37 AM

questions raised over rs 5 lakh work at crematorium

जिले में श्मशान घाट में 5 लाख के शेड पर सवाल उठ रहे हैं।

राजौरी (अमित शर्मा): जिले में श्मशान घाट में 5 लाख के शेड पर सवाल उठ रहे हैं। टंडवाल गांव के श्मशान घाट में बनाए गए एक छोटे से बैठने वाले शेड पर लगभग 5 लाख रुपए खर्च होने की बात सामने आने के बाद गांव में चर्चा और सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शेड का आकार और निर्माण देखकर इतना खर्च होना समझ से परे है।

गांव के लोगों ने मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि शेड के निर्माण पर पैसा किस तरह खर्च किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर वास्तव में 5 लाख रुपए खर्च हुए हैं, तो प्रशासन को इसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए ताकि लोगों के मन में किसी तरह का संदेह न रहे। इस मुद्दे को लेकर सोशल वर्कर अनिल शर्मा ने भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि सरकारी धन का सही इस्तेमाल सुनिश्चित हो सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!