इकरा मुश्ताक मामले में पुलिस इन Action मोड, बड़े पैमाने पर चलाया तलाशी अभियान

Edited By Sunita sarangal, Updated: 15 Jun, 2026 01:43 PM

poonch police search operation

बताया गया कि इस माह नाबालिग लड़की इकरा मुश्ताक का शव बरामद होने के बाद से एस.आई.टी. लगातार मामले की जांच कर रही है।

पुंछ(धनुज): इकरा मुश्ताक के रहस्यमय ढंग से लापता होने और मौत के मामले की जांच के तहत पुलिस तथा राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमों ने मंडी नदी में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान डी.एस.पी. मुख्यालय एवं एस.आई.टी. प्रभारी नीरज शर्मा की निगरानी में संचालित किया गया।

अधिकारियों के अनुसार एस.आई.टी. द्वारा मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने और घटना की परिस्थितियों का पता लगाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया। SDRF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमों ने मंडी नदी तथा उससे सटे क्षेत्रों में गहन तलाशी लेते हुए नदी और उसके किनारों की बारीकी से जांच की, ताकि मामले से संबंधित कोई महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हो सके।

बताया गया कि इस माह नाबालिग लड़की इकरा मुश्ताक का शव बरामद होने के बाद से एस.आई.टी. लगातार मामले की जांच कर रही है। डी.एस.पी. नीरज शर्मा, जो एस.आई.टी. का नेतृत्व कर रहे हैं, स्वयं जांच की निगरानी कर रहे हैं तथा साक्ष्य एकत्र करने और तलाशी अभियानों का समन्वय कर रहे हैं।

एस.आई.टी. मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। इसमें तकनीकी एवं फोरेंसिक साक्ष्यों का विश्लेषण करने के साथ-साथ उन लोगों से भी पूछताछ की जा रही है जिनके पास मामले से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जानकारी हो सकती है।

इकरा मुश्ताक की मौत ने पूरे जिले में गहरी चिंता पैदा कर दी है और लोगों द्वारा न्याय की मांग लगातार उठाई जा रही है। प्रशासन ने जनता को आश्वस्त किया है कि जांच पूरी पारदर्शिता और पेशेवर तरीके से की जा रही है तथा मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए हर संभावित पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।

पुलिस ने एक बार फिर लोगों से सोशल मीडिया पर अपुष्ट और भ्रामक जानकारी साझा न करने की अपील की है। साथ ही, जांच एजेंसियों को किसी भी विश्वसनीय जानकारी से अवगत कराने और जांच में सहयोग करने का आग्रह किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!