Edited By Neetu Bala, Updated: 07 Jul, 2025 12:07 PM

उसे तुरंत उप जिला अस्पताल (एसडीएच) सुरनकोट ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुंछ ( धनुज ) : 6 और 7 जुलाई की दरम्यानी रात सुरनकोट पुंछ के समोटे इलाके में अपने घर की छत से गिरकर 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने समाचार एजेंसी को बताया कि मृतक की पहचान सुरनकोट के समोटे निवासी कंचन देवी पत्नी स्वर्गीय सोम राज के रूप में हुई है। महिला कथित तौर पर अपने घर की छत पर चल रही थी, तभी वह अचानक फिसलकर गिर गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत उप जिला अस्पताल (एसडीएच) सुरनकोट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here