Jammu में ऑन-ड्यूटी कर्मचारी की दर्दनाक मौ/त, इलाके में हड़कंप

Edited By VANSH Sharma, Updated: 11 Jan, 2026 04:58 PM

a tragic death of an on duty employee in jammu

जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला जम्मू के ब्लॉक अरनिया अंतर्गत गांव साबूचक में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।

अरनिया (तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला जम्मू के ब्लॉक अरनिया अंतर्गत गांव साबूचक में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां बिजली के ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत के दौरान बिजली विभाग के एक कर्मचारी की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

PunjabKesari

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कर्मचारी ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत का कार्य कर रहा था, तभी वह अचानक तेज करंट की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसे बचाया नहीं जा सका। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

PunjabKesari

सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!