Edited By Neetu Bala, Updated: 12 Jan, 2026 05:46 PM

भारी भूस्खलन के कारण तकरीबन 3 घंटे तक बुरी तरह बाधित रहा
पुंछ ( धनुज शर्मा ) : सोमवार सुबह जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग भारी भूस्खलन के कारण तकरीबन 3 घंटे तक बुरी तरह बाधित रहा और भारी मशक्कत के बाद मार्ग को खोलकर यातायात बहाल किया गया, जिसके बाद मार्ग में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। सोमवार सुबह जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव शीन्द्रा में आचानक बड़ी-बड़ी चट्टानें खिसक कर सड़क पर आ गिरी जिनके कारण लगभग 100 मीटर तक सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर एवं चट्टानें गिर गईं। गनीमत रही कि कोई वाहन अथवा पैदल चल रहा इन्सान इस भूस्खलन की चपेट में नहीं आया। वहीं भूस्खलन के कारण सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन फंस गए जबकि सड़क बाधित होने की सूचना मिलते ही संबंधित विभागीय दस्ता भारी मशीनरी के साथ मौके पर पहुंचा और भारी मशक्कत के बाद तकरीबन तीन घंटे बाद सड़क को यातायात हेतु खोला और जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली व अपने गंतव्य की ओर लोग रवाना हुए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here