Poonch में आवारा कुत्तों का आतंक, चार बच्चों समेत पांच घायल

Edited By VANSH Sharma, Updated: 07 Jan, 2026 05:41 PM

stray dogs are causing terror in poonch

एक कुत्ते ने अचानक चार बच्चों और एक युवक पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुंछ (धनुज शर्मा): पुंछ जिले के मंडी कस्बे में बुधवार को आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला। कस्बे के श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर के पास एक कुत्ते ने अचानक चार बच्चों और एक युवक पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए उपजिला अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल, पुंछ रेफर किया गया। अस्पताल में उनका इलाज जारी है। अस्पताल के मैडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मोहम्मद शफीक ने बताया कि घायलों में बच्चों को गहन निरीक्षण में रखा गया है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। आवारा कुत्तों के हमले के बाद स्थानीय लोग काफी भयभीत हैं और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!