जम्मू-कश्मीर में BSF बैरक में भीषण आग से दर्दनाक हादसा, Punjab का जवान शहीद
Edited By Neetu Bala, Updated: 12 Jan, 2026 01:02 PM

आग ने बैरक को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया और ढांचा पूरी तरह जल गया।
बांदीपोरा ( मीर आफताब ) : उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में 62वीं बटालियन कैंप के एक बैरक में कल रात आग लगने से बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के एक कांस्टेबल की मौत हो गई। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना बांदीपोरा के मदार इलाके में हुई, जहां आग ने बैरक को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया और ढांचा पूरी तरह जल गया। उस समय अंदर मौजूद कांस्टेबल को बचाया नहीं जा सका और आग की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बाद में शव को मेडिको-लीगल औपचारिकताओं के लिए जिला अस्पताल बांदीपोरा ले जाया गया, जिसके बाद उसे उसके पैतृक स्थान भेज दिया जाएगा। मृतक की पहचान पंजाब के जालंधर निवासी रमेश कुमार के रूप में हुई है। अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
Related Story

जम्मू-कश्मीर में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, उपमुख्यमंत्री के भाई के घर पर Raid

जम्मू-कश्मीर के इस अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया धरना, कामकाज ठप

Samba: कपड़ों की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

जम्मू-पठानकोट हाईवे पर हादसों का हॉटस्पॉट बना यह चौक, एक और कार दुर्घटना

Punjab नंबर प्लेट की बाइक से कर रहा था तस्करी, पुलिस ने दबोचा, मामला दर्ज

जम्मू-कश्मीर के युवक की Russia में मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचा... पसरा मातम

जम्मू-कश्मीर में अगले 11 दिन कैसा रहेगा मौसम? अभी जान लें पूरा Update

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध खैर लकड़ी से भरा ट्रक जब्त

Iran में जम्मू कश्मीर के Students को Farooq Abdullah की खास अपील, पढ़ें पूरी खबर

जम्मू-कश्मीर: ADC ऑफिस में NDRF की मॉक ड्रिल, इमरजेंसी रिस्पॉन्स की दी ट्रेनिंग