पूर्व सी.एम.  Farooq Abdulla पर फायरिंग को लेकर पुलिस का पहला बयान, एस.पी. बोले ...

Edited By Subhash Kapoor, Updated: 12 Mar, 2026 12:38 AM

police s first statement regarding firing on former cm farooq abdullah sp said

जम्मू में पूर्व सी.एम. फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर पुलिस का पहला बयान सामने आया है। जम्मू कश्मीर पुलिस के एसपी साउथ अजय शर्मा ने ट्वीट करके कहा कि यह वारदात कोई भी कोई टेरर एंगल नहीं है।

जम्मू : जम्मू में पूर्व सी.एम. फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर पुलिस का पहला बयान सामने आया है। जम्मू कश्मीर पुलिस के एसपी साउथ अजय शर्मा ने ट्वीट करके कहा कि यह वारदात कोई भी कोई टेरर एंगल नहीं है। उन्होंने अपने टवीट में कहा है कि ''एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है, जहां जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला भी मौजूद थे। यह घटना थाना गंग्याल के अधिकार क्षेत्र में हुई है।

बताया जा रहा है कि फायरिंग लाइसेंसी हथियार से की गई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार इस घटना में किसी भी तरह का आतंकी एंगल सामने नहीं आया है। अच्छी बात यह है कि माननीय सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला पूरी तरह सुरक्षित हैं। भगवान का शुक्र है।''

जिक्रयोग्य है कि जम्मू के होटल रॉयल पार्क में पूर्व सी.एम. फारुक अब्दुल्ला पर फायरिंग की घटना सामने के बाद पूरे राज्य में हलचल तेज हो गई है। फारूक अब्दुल्ला जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में अपनी पार्टी के एक कार्यकर्ता (जो पेशे से वकील हैं) के बेटे की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। वह वहां करीब एक घंटे तक मौजूद रहे। जैसे ही वह बैंक्वेट हॉल से बाहर निकले, तभी उन्हें निशाना बनाकर फायरिंग कर दी गई। हमले में डिप्टी सी.एम. सुरिंद्र चौधरी को कुछ चोटें आई हैं, जबकि फारुक अब्दुल्ला बाल बाल बचे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!