Edited By Neetu Bala, Updated: 24 Jun, 2026 04:18 PM

सुनील भगत का कहना है कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ काम भी करना चाहिए और पढ़ाई पूरी होने के बाद घर पर नहीं बैठना चाहिए।
जम्मू ( रोशनी ) : गर्मियों के मौसम में जम्मू का तापमान दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। हीट वेव और तेज धूप का प्रकोप भी देखा जा सकता है। ऐसे में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए तरह-तरह के ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। ठंडे पेय पदार्थों में गन्ने का जूस लोगों को सबसे ज्यादा भा रहा है और अधिकतर लोगों का फेवरेट बन चुका है। क्योंकि यह जहां एक ओर गर्मी से राहत पहुंचाता है, वहीं स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद रहता है। गन्ने के जूस में रेहड़ी वालों द्वारा नींबू, पुदीना आदि भी डाला जाता है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं।
बाजारों में गन्ने के जूस की रेड़ियां काफी संख्या में देखी जा सकती हैं, लेकिन रिंग रोड हाईवे पर इनकी संख्या कम है। ऐसे में रिंग रोड पर एक युवा सुनील भगत द्वारा लोगों को गन्ने का जूस बेचा जा रहा है। वह अपने पिता द्वारा लगाई गई रेहड़ी को चला रहे हैं। वह उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा बने हुए हैं जो पढ़ाई छोड़कर घर में बिना काम बैठे रहते हैं और घर वालों पर बोझ बनते हैं।
सुनील भगत का कहना है कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ काम भी करना चाहिए और पढ़ाई पूरी होने के बाद घर पर नहीं बैठना चाहिए। साथ ही उनका यह भी कहना है कि युवा तेजी से नशे की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक होते हुए अपने भविष्य की चिंता करनी चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here