कश्मीर पुलिस ने सुलझाया ह'त्या का केस, 2 आरोपियों को किया Arrest

Edited By Sunita sarangal, Updated: 23 Mar, 2024 10:48 AM

police arrested 2 accused in murder case

जानकारी के अनुसार पुलिस ने डुरू में हुए कत्ल मामले को सुलझाते हुए उत्तरी कश्मीर के सोपोर में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कश्मीर(मीर आफताब): सोपोर पुलिस ने हत्या के मामले को सुलझा लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने डुरू में हुए कत्ल मामले को सुलझाते हुए उत्तरी कश्मीर के सोपोर में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान उबैद अल्ताफ शाह पुत्र मोहम्मद अल्ताफ शाह और तुफैल अहमद हजाम पुत्र मोहम्मद अकबर हजाम दोनों निवासी पीर मोहल्ला डुरू के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें :  मोदी, अमित शाह तय करेंगे जम्मू-कश्मीर की 3 लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के नाम

पुलिस सुपरिंटेंडेंट सोपोर दिव्या डी ने जानकारी देते बताया कि 19 मार्च को पुलिस चौकी वारपोरा को एक परिवार से गुमशुदगी की शिकायत मिली, जिसके बाद जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों पर पकड़ा जिन्होंने पूछताछ के बाद अपराध कबूल कर लिया। उनके कबूलनामे के बाद मुश्ताक का शव पैतृक गांव डुरू के एक बगीचे से बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें :  लोकसभा चुनावों के मद्देनजर फ्लाइंग स्क्वॉयड अलर्ट, स्कूटी से बरामद किए लाखों

एस.पी. ने बताया कि आरोपी और पीड़ित एक-दूसरे को जानते थे, हालांकि, समय के साथ उनके बीच बढ़ी व्यक्तिगत दुश्मनी से पीड़ित की जान ले ली। उन्होंने किसी भी आतंकी पहलू से इनकार करते हुए कहा कि यह घटना पूरी तरह से व्यक्तिगत दुश्मनी के आधार पर हुई थी। अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार जब्त कर लिए गए हैं और आगे की जांच जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि न्याय मिलेगा और आरोपियों को कड़ी सजा मिलेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!