Udhampur में पुलिस का Action, हैरोइन सहित ड्रग तस्कर Arrest

Edited By Neetu Bala, Updated: 29 May, 2025 05:47 PM

police action in udhampur drug smuggler arrested with heroin

पुलिस ने इस संबंध में पुलिस स्टेशन चनैनी में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

ऊधमपुर :  चनैनी पुलिस ने जांच के दौरान अंतर जिला ड्रग तस्कर को काबू किया है। जानकारी के अनुसार चनैनी पुलिस टीम ने एस.एच.ओ. के नेतृत्व में चनैनी नाका पर नियमित वाहन चैकिंग के दौरान जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रही एक टैक्सी नंबर (जे.के,01,ए.वी-4235) को रोका। एक यात्री की तलाशी लेने पर उसके पास से 13.54 ग्राम हैरोइन जैसा प्रतिबंधित पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस द्वारा तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसकी पहचान मुदस्सिर अहमद भट पुत्र मोहम्मद यूसुफ भट निवासी खोनमोह, लासजान, श्रीनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में पुलिस स्टेशन चनैनी में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!