J&K: नाकाबंदी दौरान पुलिस को सफलता, हेरोइन सहित आरोपी काबू

Edited By VANSH Sharma, Updated: 22 Jan, 2026 05:46 PM

police achieve success during blockade

जानकारी के अनुसार, पुलिस स्टेशन ऊधमपुर की टीम ने जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रही एक कार को चेकिंग के लिए रोका।

ऊधमपुर (रमेश): ऊधमपुर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 51.59 ग्राम हेरोइन के साथ दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस स्टेशन ऊधमपुर की टीम ने जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रही एक कार को चेकिंग के लिए रोका।

तलाशी के दौरान वाहन में सवार दो व्यक्तियों की पहचान साकिब हनीद डार, पुत्र अब्दुल हमीद डार, निवासी शेखपोरा, श्रीनगर तथा फैसल लतीफ राथर, पुत्र मोहम्मद लतीफ राथर, निवासी हैदरपोरा, श्रीनगर के रूप में हुई। पुलिस ने तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 51.59 ग्राम हेरोइन बरामद की।

इस मामले में पुलिस स्टेशन ऊधमपुर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!