Uri में पाकिस्तान ने की जबरदस्त गोलाबारी, महिला की मौ+त

Edited By VANSH Sharma, Updated: 09 May, 2025 01:41 AM

pakistan fired heavily in uri

उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले के उरी इलाके में गुरुवार को सीमा पार से हुई गोलीबारी

बारामुला (रिजवान मीर) : उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले के उरी इलाके में गुरुवार को सीमा पार से हुई गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला घायल हो गई है। एक वाहन जो रजरवानी से बारामुला की ओर जा रहा था, उसे मोहुरा के पास एक गोले से टक्कर लगी।

इस घटना में रजरवानी निवासी बशीर खान की पत्नी नर्गिस बेगम की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य महिला रजीक अहमद खान की पत्नी हफीजा घायल हो गई। घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए जीएमसी बारामुला ले जाया गया।

जीएमसी बारामुला के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने भी एक महिला की मौत और दूसरी के घायल होने की पुष्टि की। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान लगातार उत्तर कश्मीर के उरी और कुपवाड़ा के सीमा क्षेत्रों में गोलीबारी कर रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!