Edited By Kamini, Updated: 28 Mar, 2026 01:59 PM

एसटी-2 स्टेटस की मांग को लेकर पीओजेके पहाड़ी डीपीएस अवेयरनेस फोरम के सदस्यों ने आज आरएसपुरा स्थित महात्मा गांधी पार्क में एसडीएम कार्यालय के बाहर एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठकर जोरदार प्रदर्शन किया।
आर.एस. पुरा (मुकेश रैना): एसटी-2 स्टेटस की मांग को लेकर पीओजेके पहाड़ी डीपीएस अवेयरनेस फोरम के सदस्यों ने आज आरएसपुरा स्थित महात्मा गांधी पार्क में एसडीएम कार्यालय के बाहर एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ी समुदाय लंबे समय से एसटी-2 स्टेटस की मांग कर रहा है, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पात्र लोगों को उनका हक नहीं मिल रहा, जिससे समुदाय में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द नहीं माना गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एसटी-2 स्टेटस मिलने से पहाड़ी समुदाय के लोगों को शिक्षा, रोजगार और अन्य सरकारी सुविधाओं में लाभ मिलेगा।
अंत में प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजकर अपनी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञात हो कि इससे पहले भी आर.एस. पुरा क्षेत्र में एसटी-2 स्टेटस को लेकर कई बार प्रदर्शन किए जा चुके हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here