Jammu Kashmir: सुरक्षाबलों व आतंकियों में मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर

Edited By Kamini, Updated: 15 May, 2025 10:34 AM

one terrorist killed in encounter

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच सुबह से शुरू मुठभेड़ लगातार जारी है।

त्राल (मीर आफताब) : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच सुबह से शुरू मुठभेड़ लगातार जारी है। यह मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के त्राल क्षेत्र के नादेर गांव में चल रही है। इलाके में मुठभेड़ जारी है। वहीं इस दौरान एक अज्ञात आतंकी मारे जाने की सूचना है।

पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि जारी ऑपरेशन में एक आतंकी मारा गया है। हालांकि मारे गए आतंकी की पहचान ऑपरेशन खत्म होने के बाद ही पता चलेगी। इससे पहले नादेर लोरगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। गौरतलब है कि मंगलवार को शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के ऑपरेशनल कमांडर शाहिद कुट्टे समेत 2 अन्य आतंकी मारे गए थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!