Edited By Sunita sarangal, Updated: 22 Aug, 2026 10:43 AM

जम्मू-कश्मीर में शनिवार सुबह NIA ने ताबड़तोड़ छापेमारी की।
जम्मू डेस्क(दिनेश): जम्मू-कश्मीर में शनिवार सुबह NIA ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि एन.आई.ए. ने आतंकी मामले की जांच के सिलसिले में उक्त कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार एन.आई.ए. ने CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों के साथ मिलकर शनिवार को अनंतनाग जिले में दो जगहों पर छापेमारी की। NIA की टीम ने संबंधित पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर बिजबेहरा में सिकॉप (SICOP) में छापेमारी की। इस दौरान NIA की टीमों ने आतंकी मामले के सिलसिले में पुलिस ज़िला हंदवाड़ा में कई चिन्हित जगहों पर तलाशी शुरू की। तलाशी अभियान की अगुवाई डिप्टी सुपरिटेंडेंट कश्यप कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार अब्दुल कद्दूस राथर पुत्र अली मोहम्मद राथर निवासी खानू बाबागुंड, थाना क्रालगुंड के घर पर तलाशी शुरू की गई। वह अभी एक विध्वंसक गतिविधि से जुड़े मामले में हरियाणा जेल में बंद हैं। उसकी पत्नी शमीमा बेगम, क्रालगुंड थाने में पुलिस कॉन्स्टेबल के रूप में तैनात हैं। वहीं NIA की टीम ने मुजफ्फर अहमद बेग पुत्र असदुल्लाह बेग निवासी वोधपोरा, हंदवाड़ा के घर पर भी तलाशी ली, जो अभी PSA के तहत हिरासत में हैं और जम्मू की कोट भलवाल जेल में बंद हैं।
इसके अलावा आज NIA की टीम जम्मू ने सुहैल गनी भट पुत्र अब गनी भट निवासी क्रीरी शाहबाद दूरू के घर पर केस नंबर RC/2026/02 (धारा 23 UAPA, 7/25 I.A. एक्ट और 4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम) के सिलसिले में छापेमारी की। तलाशी के दौरान टीम ने उसके घर से उसका रेडमी 9A मोबाइल फ़ोन ज़ब्त किया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here