जम्मू-कश्मीर में 10 पंचायत इंस्पेक्टरों के तबादले, जानें कहां किया तैनात

Edited By Subhash Kapoor, Updated: 21 Aug, 2026 11:52 PM

transfers in jammu  kashmir

जम्मू-कश्मीर ग्रामीण विकास विभाग ने 10 पंचायत इंस्पेक्टरों को ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) के पद का लुक-आफ्टर चार्ज सौंपा है। ग्रामीण विकास विभाग के निदेशालय जम्मू की ओर से इस संबंध में 21 अगस्त 2026 को आदेश जारी किया गया है।

जम्मू (तनवीर): जम्मू-कश्मीर ग्रामीण विकास विभाग ने 10 पंचायत इंस्पेक्टरों को ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) के पद का लुक-आफ्टर चार्ज सौंपा है। ग्रामीण विकास विभाग के निदेशालय जम्मू की ओर से इस संबंध में 21 अगस्त 2026 को आदेश जारी किया गया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह व्यवस्था पूरी तरह अस्थायी आधार पर की गई है। संबंधित अधिकारी अपने वर्तमान वेतन और ग्रेड में ही यह जिम्मेदारी संभालेंगे। यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक इन पदों को नियमों के अनुसार नियमित रूप से नहीं भरा जाता।

ग्रामीण विकास विभाग के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था अंतरिम तौर पर की गई है। संबंधित पंचायत इंस्पेक्टर अपने-अपने निर्धारित ब्लॉकों में BDO का लुक-आफ्टर चार्ज संभालेंगे। आदेश को किसी भी लंबित OA या रिट याचिका के परिणाम के अधीन भी रखा गया है।

इस फैसले के बाद संबंधित ब्लॉकों में विकास कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों के संचालन के लिए BDO स्तर की जिम्मेदारी सुनिश्चित हो सकेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!