J&K: 'मुगल रोड' पर दिख रहा कुदरत का करिश्मा... सैलानियों के लिए Invitation

Edited By Neetu Bala, Updated: 21 Mar, 2026 06:13 PM

j k nature s miracle unfolds on the  mughal road

लगातार खराब मौसम के चलते जिले में जहां एक ओर मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी ने ठंड को और बढ़ा दिया है,

पुंछ  (धनुज शर्मा) :  लगातार खराब मौसम के चलते जिले में जहां एक ओर मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी ने ठंड को और बढ़ा दिया है, वहीं मुगल रोड पर ताज़ा बर्फ की चादर ने मनमोहक नज़ारे पेश कर दिए हैं। इस खूबसूरती के साथ ही आने वाले दिनों में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जबकि प्रशासन बर्फ हटाने के काम में तेजी लाकर सड़क को जल्द बहाल करने में जुटा हुआ है।

 बीते कुछ दिनों से लगातार जिले में खराब मौसम मैदानी इलाकों में लगातार वर्षा दुर्गम पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फ़बारी के कारण ज़िला वासियों को एक बार फिर से भीषण सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पुंछ-राजौरी ज़िले को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड पर ताजा बर्फ़बारी के बाद सफ़ेद बर्फ से ढंका क्षेत्र मनमोहक दृश्य बना रहा है, जिसके बाद क्षेत्र में पर्यटन के अवसर आने वाले दिनों में पूरी तरह बढ़ने के आसार हैं, वहीं ऐतिहासिक मुग़ल रोड पर बर्फ़ हटाने के काम में विभागीय दस्ते द्वारा तेज़ी लाई गई है ओर भारी मशीनरी के सहयोग से विशेष दस्ता युद्धस्तर पर कार्य करते हुए बर्फ़ हटाने के काम में जुटा है, जल्द ही पूरे मार्ग से बर्फ़ हटाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। 

ग़ौरतलब हैकि बीते दिनों से खराब मौसम के बीच मुग़ल रोड पर लगातार भारी बर्फबारी के कारण वाहनों के पहियों पर ब्रेक भी लगा था इसी बीच सबसे सुखद बात रही की एक बार फिर से क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण आने वाले दिनों में पर्यटन के ज़्यादा अवसर खुलेंगे जिसका लाभ स्थानीय व्यवसाइयों एवं वाहन चालकों को भी मिलेगा।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!