Edited By Urmila, Updated: 14 Apr, 2026 12:59 PM

कहते हैं कि 'मां' सब जानती है और बहन की सच्ची दुआ कभी खाली नहीं जाती। ऐसा ही एक 'चमत्कार' माता वैष्णो देवी के दरबार में देखने को मिला है।
जम्मू : कहते हैं कि 'मां' सब जानती है और बहन की सच्ची दुआ कभी खाली नहीं जाती। ऐसा ही एक 'चमत्कार' माता वैष्णो देवी के दरबार में देखने को मिला है, जहां 5 साल से बिछड़ा एक भाई अचानक अपनी बहन को मिल गया। इस इमोशनल मिलन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं।
जानकारी के मुताबिक करीब 5 साल पहले एक परिवार का लाडला बेटा अचानक लापता हो गया। परिवार ने उसकी तलाश में जमीन-आसमान छान मारा, पुलिस के चक्कर काटे और हर गली-मोहल्ला छान मारा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। धीरे-धीरे लोगों ने उम्मीद छोड़ दी, लेकिन बहन का विश्वास अटल रहा। वह हर दिन माता रानी के सामने अपने भाई की सुरक्षा और वापसी की जिद करती थी।
एक अर्ध-कुंवारी के पास ऐसे हुआ मिलन
जब यह बहन माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू पहुंची तो चढ़ाई के दौरान उसने अर्धकुंवारी के पास एक युवक को बुरी हालत में बैठे देखा। युवक फटे-पुराने कपड़ों में भिखारी की तरह बैठा था और उसके चेहरे पर वक्त की मार साफ नजर आ रही थी। बहन ने पास जाकर देखा तो उसकी रूह कांप गई, ये तो उसका अपना छोटा भाई था। अपने बिछड़े भाई को पहचानते ही बहन रोने लगी। दोनों को गले मिलकर रोते देख वहां मौजूद अन्य भक्तों की आंखें भी भर आईं। लोग इस घटना को माता का अद्भुत चमत्कार मान रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर भक्ति सच्ची हो तो पत्थर भी बोल सकते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here