Edited By Sunita sarangal, Updated: 25 Feb, 2025 05:47 PM

मंदिर के पुजारी के अनुसार मंदिर वर्षों पुराना है। इसे बने हुए कई सदियां बीत चुकी हैं।
बसोहली(सुशील सिंह): बसोहली से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर पलाही क्षेत्र में राजाओं के समय का प्राचीन शिव मंदिर है। इसे महादेरा त्रिलोचन नाथ महादेव मंदिर भी कहा जाता है। इस मंदिर के बारे मे लोगों के अलग-अलग मत हैं। कोई इसे राजाओं के समय का मंदिर बताते हैं तो कोई इसे पाण्डवों के अज्ञातवास के दौरान के समय का मंदिर बताते है, जिसका निर्माण पाण्डवों द्वारा भी करवाया गया हो सकता है।
यह भी पढ़ेंः Maha Shivratri पर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मंदिर के पुजारी महंत पृथ्वी नाथ के अनुसार महादेरा मंदिर वर्षों पुराना है। इसे बने हुए कई सदियां बीत चुकी है। मंदिर का निर्माण उस समय के राजा ने करवाया था। मंदिर में विशेष पत्थरों और ठोस धातु का प्रयोग किया गया है। पुजारी ने बताया कि एक बार बुजुर्ग किसान खेत में हल चला रहे थे कि अचानक उसके हल का कुछ हिस्सा जमीन में धंस गया और खेत से खून निकलने लगा।
यह भी पढ़ेंः Shiv Khori आने वाले जल्द कर लें बैग पैक, शुरू हुआ Mahashivratri का मेला
लोगों द्वारा उस स्थान पर पूजा अर्चना की जाने लगी। शिवलिंग का आकार जैसे-जैसे बढ़ता गया वैसे ही लोगों द्वारा उसकी पूजा अर्चना और मान्यता में वृद्धि होने लगी। महादेरा मंदिर में जलाभिषेक करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
यह भी पढ़ेंः पानी के बिलों को लेकर कश्मीर वासी परेशान, कर रहे कार्रवाई की मांग
शिवरात्रि पर इन दोनों मंदिरों में होती है चार प्रहर पूजा
महाशिवरात्रि पर मंदिरों में चार प्रहर की विशेष पूजा अर्चना होती है। यहां रात की पूजा में चार प्रहर तक रुद्राभिषेक के साथ-साथ मंत्र उच्चारण और पूरे रीति रिवाज के साथ विद्वान पंडित व पुजारी इस पूजा को संपन्न करवाते हैं। मंत्र उच्चारण की गूंज से शिव भक्तों को एक अलग अनुभूति होती है। मान्यता है कि इस चार प्रहर पूजा का फल पूरे वर्ष की पूजा के बराबर का होता है। इस पूजा के संपन्न होने के बाद महा आरती होती है और प्रसाद बांटा जाता है।
यह भी पढ़ेंः Railway Good News : यात्री ध्यान दें! Delhi, Punjab और Jammu में चलने वाली ये ट्रेनें हुईं बहाल
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here