आसमानी बिजली का कहर, इस इलाके में मचाई तबाही

Edited By Sunita sarangal, Updated: 23 Jul, 2024 02:01 PM

lightning wreaks havoc in poonch

घटना के बाद मोहल्ले वालों ने प्रशासन से पीड़ित घर वालों की मदद की गुहार लगाई।

पुंछ(धनुज): पुंछ जिले में आसमानी बिजली का कहर देखने को मिला है। इस दौरान एक पेड़ गिर गया जबकि बिजली का ट्रांसफार्मर और एक घर के सभी बिजली के उपकरण जल गए।

यह भी पढ़ें :  वैष्णो देवी जाने वालों को अब नहीं होगी ऑक्सीजन में दिक्कत! श्राइन बोर्ड ने शुरू की नई पहल

जानकारी के अनुसार कल देर रात से आज सुबह तड़के तक होने वाली जोरदार बारिश के बीच पुंछ नगर के वार्ड नंबर 17 मोहल्ला पुरानी पुंछ में आसमानी बिजली गिरने से एक हरा भरा पेड़ जल गया और टूट कर गिर गया। वहीं कुछ दूरी पर स्थित सत्या देवी के घर में लगे बिजली के सभी उपकरण पंखे, टीवी, फ्रिज, इनवर्टर आदि जल गए। आसमानी बिजली से मोहल्ले में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर भी जल गया।

यह भी पढ़ें :  कश्मीर के इस जिले में आग का तांडव, 10 दुकानें जलकर हुईं राख

घटना के बाद मोहल्ले वालों ने प्रशासन से पीड़ित घर वालों की मदद की गुहार लगाई। साथ ही बढ़ती गर्मी को देखते हुए मोहल्ले के बिजली के ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द ठीक करने की अपील की।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!