Kishtwar: मुठभेड़ के दूसरे दिन भी ऑपरेशन जारी... चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की पैनी नजर

Edited By Neetu Bala, Updated: 19 Jan, 2026 12:27 PM

kishtwar the operation continues on the second day of the encounter

जंगलों और आसपास के इलाकों को बारीकी से खंगाला जा रहा है

किश्तवाड़ ( तनवीर सिंह )  :  जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला किश्तवाड़ के घने जंगलों में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ को लेकर आज दूसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। सुरक्षा बल पूरे इलाके में सतर्कता के साथ तलाशी अभियान चला रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किश्तवाड़ के जंगलों में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मुठभेड़ के बाद आतंकवादी जंगलों की ओर भाग निकले, जिसके चलते पूरे क्षेत्र को घेरकर गहन तलाशी ली जा रही है।

आगामी 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की चूक नहीं करना चाहतीं। इसी कारण जंगलों और आसपास के इलाकों को बारीकी से खंगाला जा रहा है, ताकि आतंकवादियों को जल्द से जल्द न्यूट्रलाइज किया जा सके और क्षेत्र में शांति बहाल रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!