Jammu में अचानक तेज हवाओं और हल्की बारिश से मौसम बदला, 7 जिलों में Orange Alert जारी

Edited By Neetu Bala, Updated: 04 Jun, 2026 05:44 PM

weather takes a sudden turn in jammu with strong winds and light rain

जम्मू समेत कई इलाकों में सुबह से तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर होते-होते आसमान में काले-घने बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं और कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी शुरू हुई।

जम्मू ( रोशनी )  :  जम्मू संभाग में वीरवार को मौसम ने अचानक करवट ली है और सुबह से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को दोपहर बाद बड़ी राहत मिली। जम्मू समेत कई इलाकों में सुबह से तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर होते-होते आसमान में काले-घने बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं और कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी शुरू हुई। 

ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को चिलचिलाती गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। मौसम सुहावना होते ही लोग घरों से बाहर निकलकर ठंडी हवाओं का आनंद लेते नजर आए। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में तेज हवाओं, आंधी और बारिश को लेकर पहले ही चेतावनी जारी की थी। विभाग ने कुपवाड़ा, पुंछ, किश्तवाड़, डोडा, राजौरी, रामबन और अनंतनाग जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है:  

1. घरों में रहें: तेज हवाओं और आंधी के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।  
2. गतिविधियां स्थगित करें: बोटिंग, राफ्टिंग, ट्रैकिंग जैसी बाहरी गतिविधियों को फिलहाल टाल दें।  
3. फ्लैश फ्लड-लैंडस्लाइड का खतरा: कुछ पहाड़ी इलाकों में फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड की संभावना है। नदी-नालों के पास जाने से बचें। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!