J&K: इलाके में रोज रात को घूम रहा है तेंदुआ, डर के मारे घरों में दुबके लोग

Edited By Neetu Bala, Updated: 10 Apr, 2026 04:13 PM

j k leopard roaming the area every night

पिछले कई दिनों से तेंदुए के बार-बार देखे जाने से स्थानीय निवासियों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।

बारामूला ( रेजवान मीर ) : बारामुल्ला के कानलीबाग बाउली इलाके में पिछले कई दिनों से तेंदुए के बार-बार देखे जाने से स्थानीय निवासियों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। खासकर देर रात के समय तेंदुए की आवाजाही ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस जंगली जानवर की लगातार मौजूदगी के कारण उनकी रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। लोग रात के समय अपने घरों से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। यहां तक कि नजदीकी मस्जिदों में नमाज अदा करने जाना भी जोखिम भरा हो गया है।

तेंदुए की मौजूदगी ने इलाके के लोगों की दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया है, जिससे वे भय और तनाव में जीने को मजबूर हैं। इस संबंध में स्थानीय निवासियों ने वन्यजीव विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़कर इलाके में शांति बहाल की जाए, ताकि लोग बिना किसी डर के अपनी सामान्य जिंदगी जी सकें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!