Edited By Kamini, Updated: 03 Sep, 2025 12:37 PM

भारी बारिश और लैंडस्लाइड के चलते कई मेन रास्ते बंद हो रखे हैं।
सांबा (अजय सिंह): भारी बारिश और लैंडस्लाइड के चलते कई मेन रास्ते बंद हो रखे हैं। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जिला सांबा में कई सड़कें पूरी तरह से बंद हो गई हैं। इसी बीच एक गर्भवती महिला रास्ता बंद होने के चलते बीच रास्ते फंस गई। इसी बीच इंडिया आर्मी ने महिला को सुरक्षित अस्पताल तक पहुंचाया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिला सांबा के सुंब ब्लाक की सोढम पंचायत के बेलियां गांव में एक गर्भवती महिला को इंडिया आर्मी ने एयरलिफ्ट करके जिला अस्पताल सांबा में पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद होने के चलते जिला प्रशासन सांबा ने इंडिया आर्मी से संपर्क किया और उन्होंने हैलीकॉप्टर की मदद से उस पहाड़ी इलाके में जहाज पहुंचाया और वहां से गर्भवती महिला को जिला अस्पताल सांबा में उपचार के पहुंचाया जो अब पूरी तरह सुरक्षित है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here