Edited By Neetu Bala, Updated: 02 Apr, 2026 09:00 PM

इस महत्वपूर्ण पहल से अब क्षेत्र के किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को उपचार के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
बसोहली (सुशील) : बसोहली विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। विधायक बसोहली ठाकुर दर्शन सिंह के निरंतर प्रयासों से बसोहली अस्पताल में आधुनिक डायलिसिस मशीन की स्थापना कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण पहल से अब क्षेत्र के किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को उपचार के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे न केवल मरीजों का समय और धन बचेगा, बल्कि उन्हें समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा भी उपलब्ध हो सकेगी।
विधायक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता हमेशा से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना रही है। उन्होंने कहा कि मशीन की स्थापना स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है और इससे हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं और आने वाले समय में भी स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने इस सुविधा के शुरू होने पर विधायक का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया। लोगों ने कहा कि इस सुविधा से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा।
अंत में विधायक ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि वे भविष्य में भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते रहेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here