Breaking News : पुंछ हमले में भारतीय सेना ने जारी किया आतंकियों का पोस्टर, रखा इतने लाख का इनाम

Edited By Sunita sarangal, Updated: 06 May, 2024 11:47 AM

indian army released posters of 2 terrorists

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शनिवार शाम एयरफोर्स के काफिले पर आतंकी हमले में एक जवान शहीद हो गया था

पुंछ(धनुज): पुंछ में शनिवार को इंडियन एयरफोर्स के काफिल पर हुए हमले में भारतीय सेना ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में भारतीय सेना ने एक पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर में 2 आतंकवादियों की तस्वीरें दिखाई गई हैं जिन पर नकद इनाम रखा गया है। इन आतंकवादियों का एयरफोर्स के काफिल पर हुए हमले में हाथ बताया जा रहा है।

PunjabKesari

यह भी पढ़ें :  Kashmir के इस इलाके में बने बाढ़ जैसे हालात, ऐसी जिंदगी जी रहे लोग

जानकारी के अनुसार इस पोस्टर में 2 आतंकवादियों पर नकद इनाम घोषित किया है। जारी इस पोस्टर के अनुसार आतंकियों पर 20 लाख का इनाम रखा गया है। पोस्टर में साथ ही लिखा गया है कि आतंकियों की खबर देने वाले को ये नकद इनाम दिया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाली पहचान को गुप्त रखा जाएगा। वहीं पोस्टर पर सूचना देने के लिए नंबर भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें :  Kashmir Breaking : भयानक आग की चपेट में आया दारुल उलूम और रिहायशी मकान

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शनिवार शाम एयरफोर्स के काफिले पर आतंकी हमले में एक जवान शहीद हो गया था, जबकि 4 अन्य घायल हुए थे। इस मामले में सुरक्षा बलों ने 6 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!