Edited By Neetu Bala, Updated: 19 Apr, 2026 08:05 PM

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
आर एस पुरा ( मुकेश ) : सीमावर्ती तहसील अरनिया के गांव अला में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देशी शराब बेच रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से लगभग 2000 लीटर लाहन (कच्चा माल) तथा बड़ी मात्रा में तैयार देसी शराब बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार SDPO आर.एस.पुरा गुरमीत सिंह तथा थाना प्रभारी अरनिया को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव अला में एक महिला अवैध रूप से देसी शराब तैयार कर बेच रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला के घर पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी महिला औरणा देवी को मौके से हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को करीब 2000 लीटर लाहन तथा बड़ी मात्रा में तैयार देशी शराब बरामद हुई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया है।
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here