Edited By Neetu Bala, Updated: 06 Apr, 2026 07:26 PM

पुलिस ने नशे के कारोबार से जुड़े मामलों में लहू गुर्जर को पहले हिरासत में लिया था और पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से जुड़े नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए आगे भी जांच जारी रहेगी।
आर.एस. पुरा (मुकेश): पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कुख्यात नशा तस्कर लहू गुर्जर को सोमवार को आर.एस. पुरा मुंसिफ कोर्ट में पेश किया गया। अदालत में पेशी के बाद न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए हैं।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने नशे के कारोबार से जुड़े मामलों में लहू गुर्जर को पहले हिरासत में लिया था और पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से जुड़े नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए आगे भी जांच जारी रहेगी।
स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए अभियान लगातार जारी है और इस तरह के अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here