Poonch में अवैध खनन पर पुलिस का Action, मौके पर 2 टिपर जब्त

Edited By Kamini, Updated: 14 Apr, 2026 01:07 PM

police tighten crackdown on illegal mining

अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए जिला पुलिस पुंछ ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

पुंछ (धनुज शर्मा) : अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए जिला पुलिस पुंछ ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस पुंछ ने पुलिस चौकी अरी पर खनन सामग्री से लदे 2 टिपर जब्त किए हैं।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, JK02AK-8497 और JK02AL-9017 नंबर के ये वाहन नियमित जांच के दौरान रोके गए। जांच में पाया गया कि दोनों टिपर बिना वैध अनुमति के खनन सामग्री ले जा रहे थे, जो नियमों का उल्लंघन है। पुलिस ने मौके पर ही दोनों वाहनों को जब्त कर लिया और मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग को भी सूचित कर दिया गया है।

PunjabKesari

जिला पुलिस पुंछ ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन पर रोक लगाने और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!