Anantnag पुलिस के हत्थे चढ़े नशे के सौदागर, 'काले कारोबार' का पर्दाफाश!

Edited By Neetu Bala, Updated: 12 Apr, 2026 06:22 PM

anantnag police nab drug peddlers  illicit trade  busted

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अनंतनाग जिले में नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है,

जम्मू  (रितेश) : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अनंतनाग जिले में नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। अलग-अलग मामलों में पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, पुलिस स्टेशन बिजबेहड़ा की टीम ने गुरपोरा इलाके में नाका चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया। आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान साहिल अहमद खुरू निवासी उरहनहाल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 780 ग्राम चरस जैसा पदार्थ बरामद किया गया।

इसी दौरान, एक अन्य कार्रवाई में पुलिस स्टेशन श्रीगुफवारा ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव लिवर में मोहम्मद याकूब खान के मवेशी शेड में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान वहां से करीब 6 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। हालांकि, आरोपी मौके पर मौजूद नहीं था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

इसके अलावा, बिजबेहड़ा पुलिस ने वाघामा इलाके में नाका चेकिंग के दौरान एक और आरोपी एजाज अहमद मंटू को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 488 ग्राम चरस जैसा पदार्थ बरामद हुआ। इस संबंध में एफ.आई.आर. नंबर 88/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने सभी मामलों में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!