जम्मू-कश्मीर में काले धंधे का पर्दाफाश!  पुलिस के हत्थे चढ़ी 2 महिलाएं

Edited By Neetu Bala, Updated: 22 Oct, 2025 03:55 PM

illegal business exposed in jammu and kashmir

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं, ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।

जम्मू-कश्मीर :  दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस ने जैनापोरा इलाके में एक नाके (चेकिंग पॉइंट) पर दो महिला ड्रग तस्करों को पकड़ा। ये महिलाएं बड़े बैग लेकर संदिग्ध तरीके से घूम रही थीं, जिस पर पुलिस को शक हुआ और उन्हें रोककर बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को करीब 15 किलो पिसी हुई भांग और 1 किलो चरस जैसा नशे का सामान मिला।

पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ NDPS एक्ट (नशा विरोधी कानून) के तहत जैनापोरा थाने में एफआईआर नंबर 92/2025 दर्ज की गई है। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये नशा कहां से आया, और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं, ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!