IFFJK के तहत सिनेमा और डोगरा संस्कृति का शानदार संगम, फिल्मकारों और कलाकारों का हुआ सम्मान

Edited By Sunita sarangal, Updated: 09 Sep, 2026 10:44 AM

iffjk programme in jammu kashmir

इस अवसर पर जम्मू के मंडलायुक्त रमेश कुमार ने जम्मू क्षेत्र से जुड़े चर्चित फिल्मकारों, निर्माताओं और कलाकारों को सम्मानित किया।

जम्मू(सतीश): जम्मू-कश्मीर के पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आई.एफ.एफ.जे.के. (IFFJK) के तहत मंगलवार को वेव मॉल स्थित वेव सिनेमाज में सिनेमा और डोगरी संस्कृति का शानदार संगम देखने को मिला। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (डी.आई.पी.आर.) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिनभर देश-विदेश की चुनिंदा फिल्मों और लघु फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई, जबकि शाम को डोगरी संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में स्थानीय रंग भर दिया।

इस अवसर पर जम्मू के मंडलायुक्त रमेश कुमार ने जम्मू क्षेत्र से जुड़े चर्चित फिल्मकारों, निर्माताओं और कलाकारों को सम्मानित किया। विशेष रूप से डोगरी सिनेमा, भाषा और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में योगदान देने वाले कलाकारों और फिल्म निर्माताओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जम्मू-सांबा-कठुआ के डी.आई.जी. श्रीधर पाटिल, निदेशक जनगणना संचालन जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख अमित शर्मा, पर्यटन निदेशक, हैंडलूम निदेशक, विधिक माप विज्ञान नियंत्रक, फ्लोरीकल्चर निदेशक, सी.ए.डी. निदेशक, संयुक्त निदेशक सूचना दीपक दुबे समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में फिल्म जगत से जुड़े लोग और कॉलेज विद्यार्थी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

आई.एफ.एफ.जे.के. के तहत फिल्म ‘आई.के.के.एस.’ की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान मंडलायुक्त ने प्रमुख फिल्मकारों, निर्माताओं और कलाकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर डोगरी सिनेमा की समृद्ध विरासत को भी याद किया गया।

और ये भी पढ़े

    कार्यक्रम में डोगरी की शुरुआती चर्चित फीचर फिल्मों ‘गल्लां होइयां बीतियां’ और ‘मां नी मिलदी’ के साथ-साथ ‘कुग्गी मार उडारी’, ‘रीत’, ‘गीतियां’, ‘आऊ आ शिंदा’, ‘शाह शाहनी’, ‘लकीर’, ‘मह्रूम’, ‘चन्न माही’, ‘फंटासियां’ और ‘मौज मस्ती’ जैसी फिल्मों के योगदान को रेखांकित किया गया। सम्मान समारोह के माध्यम से उन रचनाकारों की भूमिका को सराहा गया जिन्होंने सिनेमा के जरिए डोगरी भाषा, संस्कृति और कहानी कहने की परंपरा को जीवित रखने में योगदान दिया।

    शाम को प्रसिद्ध डोगरी गायक बिशन दास, रोमालो राम एंड पार्टी सहित अन्य प्रमुख गायकों और सांस्कृतिक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम ने महोत्सव की रौनक बढ़ाई और जम्मू-कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय प्रतिभा तथा क्षेत्र में उभरती सिनेमाई संभावनाओं को मंच प्रदान किया।

    अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

    जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

    Related Story

      Trending Topics

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!