Edited By Kamini, Updated: 24 Feb, 2026 11:15 AM

बॉर्डर पार से आए आतंकियों का साथ देने वाले लोकल लोगों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
किश्तवाड़ : बॉर्डर पार से आए आतंकियों का साथ देने वाले लोकल लोगों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। यह खुलासा करते हुए IG जम्मू भीम सेन ने कहा कि आतंकियों को पनाह, मदद और सुरक्षा देने वाले लोकल लोगों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि किश्तवाड़ जिले में 326 दिनों में मारे गए सभी 7 आतंकी विदेशी थे और उनके सुरक्षित आने-जाने, छिपने, खाने-पीने वगैरह के इंतजाम में लोकल लोग ही शामिल रहे हैं, जिसकी वजह से ये विदेशी आतंकी लंबे समय तक सुरक्षित रहने में कामयाब रहे। किश्तवाड़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान IG जम्मू ने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद के 7 आतंकियों का यह ग्रुप अप्रैल 2024 में आया था, जिसे 'इजराइल ग्रुप' के नाम से जाना जाता था। तब से लेकर अब तक सुरक्षा बलों के साथ इनकी 17 मुठभेड़ें हो चुकी हैं और आखिरकार (रविवार) इनका पूरी तरह से सफाया हो गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here