Edited By Neetu Bala, Updated: 13 Apr, 2026 04:30 PM

विश्वभर के मुसलमानों के लिए सबसे पवित्र मानी जाने वाली हज यात्रा की शुरुआत अब बेहद करीब है।
श्रीनगर ( मीर आफताब ) : विश्वभर के मुसलमानों के लिए सबसे पवित्र मानी जाने वाली हज यात्रा की शुरुआत अब बेहद करीब है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 18 अप्रैल से जेद्दा के लिए शुरू होने वाली Hajj यात्रा की रवानगी से पहले श्रीनगर के हज हाउस में सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई है। डिप्टी कमिश्नर ( DC) श्रीनगर के अनुसार, बिजली, पानी, सफाई, पुलिस और परिवहन सहित सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य कर रहे हैं, ताकि हज हाउस से हवाई अड्डे तक तीर्थयात्रियों की यात्रा बिना किसी परेशानी के सुचारू रूप से संपन्न हो सके। प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।
हाजियों में उत्साह का माहौल
18 अप्रैल को रवाना होने वाले पहले जत्थे को लेकर तीर्थयात्रियों और उनके परिजनों में भारी उत्साह है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर हज हाउस पहुंचे ताकि सुरक्षा जांच और अन्य औपचारिकताओं को समय पर पूरा किया जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here