J&K: एक बार फिर चर्चा में हाई सिक्योरिटी Jail, बरामद हुआ यह सामान

Edited By VANSH Sharma, Updated: 11 Sep, 2025 07:02 PM

high security jail in news once again

जेल में डिजिटल जैमर लगे हुए हैं और दावा किया जाता है...

राजौरी (शिवम बक्शी): जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले की हाई सिक्योरिटी जिला जेल से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने के बाद जेल प्रशासन की निगरानी में कई टीमों ने जेल के अंदर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान तीन मोबाइल फोन मिले। खास बात यह रही कि इनमें कोई सिम कार्ड नहीं था। बरामद किए गए फोन जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है कि जेल की सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद ये फोन अंदर कैसे पहुंचे। सूत्रों का कहना है कि जेल में डिजिटल जैमर लगे हुए हैं और दावा किया जाता है कि जेल परिसर के अंदर या आसपास किसी भी तरह का मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता। लेकिन फोन की बरामदगी से शक है कि जैमर की तकनीक से छेड़छाड़ की गई हो सकती है।

गौरतलब है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 24 जुलाई को जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित कोट भलवाल सेंट्रल जेल से एक कैदी के पास से स्मार्टफोन मिला था। जनवरी 2023 में भी लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी के पास से फोन बरामद किया गया था। जुलाई 2021 में इसी जेल से 12 मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी पकड़े गए थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!