Kashmir में भारी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर, कड़ाके की ठंड और शून्य विजिबिलिटी

Edited By Neetu Bala, Updated: 02 Jan, 2026 07:51 PM

heavy snowfall in kashmir is affecting the plains of jammu

कश्मीर में लगातार हो रही भारी बर्फबारी का सीधा असर जम्मू के मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है।

परगवाल ( रोहित मिश्रा )  :  कश्मीर में लगातार हो रही भारी बर्फबारी का सीधा असर जम्मू के मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। मौसम में अचानक आई गिरावट के कारण जम्मू और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है।

ठंड से बचने के लिए लोग आग और हीटर का सहारा लेने को मजबूर हैं। ग्रामीण इलाकों में हालात और भी ज्यादा खराब बताए जा रहे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि आज इस मौसम की सबसे ज्यादा ठंड महसूस की गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते विजिबिलिटी लगभग शून्य तक पहुंच गई। कोहरे और ठंड के कारण सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और ठंड से बचाव के सभी जरूरी इंतजाम करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!