Jammu प्रशासन ने कसी कमर: किसानों के लिए जारी हुई 'खतरे' की Guidelines, इस बार लापरवाही पड़ेगी बहुत भारी!

Edited By Neetu Bala, Updated: 06 Apr, 2026 02:02 PM

jammu administration gears up danger guidelines issued for farmers

इस बार प्रशासन ने अलर्ट किया है कि अगर इन सावधानियों का पालन नहीं किया गया तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

परगवाल ( रोहित मिश्रा ) :  ग्रामीण क्षेत्र इलाकों में गेहूं की फसल पकने के कगार पर है चंद दिनों के बाद गेहूं की फसल की कटाई शुरू हो जाएगी, इसी बीच परगवाल प्रशासन ने किसानों के हित में कुछ जरूरी बातें बताई हैं जिनका ध्यान रख कर किसान बड़े नुकसान से बच सकते हैं। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि जिस तरह से खेतों में गेंहू की फसल तैयार है और कटाई की कगार पर है ऐसे में किसानों को विशेष सावधानियों का ख्याल रखने की जरूरत है। यह बात भी बताई गई है कि जब तक कटाई नहीं हो जाती कोई भी किसान बीड़ी-सिगरेट खेतों में न पिए ताकि आग की घटनाओं से बचा जा सके।

साथ ही प्रशासन ने किसानों से यह भी अपील की है कि गेंहू की कटाई के बाद कोई भी किसान पराली को आग न लगाए ताकि पर्यावरण को दुषित होने से बचाया जा सके। अगर कोई भी इस बात में लापरवाही दिखाता है  तो उस पर सख्त कार्रवाई प्रशासन की तरफ से की जाएगी। वहीं प्रशासन की तरफ से बिजली डिपार्टमेंट को  बिजली की ढीली तारों को तुरंत टाइट करने को कहा है।

गौरतलब है कि पिछले साल भी शॉर्ट सर्किट की वजह से या बीड़ी-सिगरेट की वजह से गेहूं की फसल को आग लगी थी। इस बार प्रशासन ने अलर्ट किया है कि अगर इन सावधानियों का पालन नहीं किया गया तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!