Edited By Neetu Bala, Updated: 07 Mar, 2026 05:13 PM

कीमतों में इस बढ़ोतरी के बाद आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है।
जम्मू ( तनवीर ) : देश में महंगाई की मार के बीच आज से गैस सिलेंडर की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में ₹60 की बढ़ोतरी की गई है, जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹115 महंगा हो गया है।
कीमतों में इस बढ़ोतरी के बाद आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। जम्मू में कई महिलाओं ने कहा कि महिला दिवस के मौके पर सरकार की ओर से यह महंगाई किसी “तोहफे” से कम नहीं है, क्योंकि इससे घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ेगा।
जम्मू के लोगों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर ईरान और इज़रायल के बीच चल रहे तनाव का भी इसका असर पड़ सकता है। उनका मानना है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे देश में महंगाई और बढ़ने की आशंका है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here