पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जल्द लग सकता है 'झटका'!... सरकारी सूत्रों ने दिए संकेत

Edited By Neetu Bala, Updated: 01 May, 2026 07:37 PM

petrol and diesel prices may soon face a  shock

दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से भारत में भी पेट्रोल और डीजल महंगा होने के आसार हैं।

जम्मू डेस्क :  वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जल्द बढ़ोतरी की संभावना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता है। जानकारों का कहना है कि अगर हालात नहीं सुधरे, तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 20 से 30 रुपए तक की भारी बढ़ोतरी हो सकती है।

दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से भारत में भी पेट्रोल और डीजल महंगा होने के आसार हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच गया है। तेल कंपनियां अभी घाटा सह रही हैं क्योंकि उन्होंने आम जनता के लिए दाम नहीं बढ़ाए हैं, जबकि कमर्शियल ईंधन महंगा हो चुका है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!