आर.एस. पुरा का गांधी पार्क बना सवालों का Park, तस्वीरें बयां कर रहीं हकीकत

Edited By Neetu Bala, Updated: 05 Jun, 2026 02:53 PM

gandhi park in r s pura has become a  park of questions

बच्चों के झूले भी खराब पड़े हैं, जबकि लाखों रुपए की लागत से लगाया गया फव्वारा आज तक शुरू नहीं हो पाया।

आर. एस. पुरा ( मुकेश ) :  आर.एस. पुरा का एकमात्र महात्मा गांधी पार्क इन दिनों लोगों की नाराजगी का कारण बना हुआ है। पार्क के रेनोवेशन पर लाखों रुपए खर्च किए गए, लेकिन पार्क में पहुंचने वाले लोगों का कहना है कि हालात अब भी पहले जैसे ही बने हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पार्क में फुटपाथ, चारदीवारी और मुख्य गेट जैसे कार्य तो किए गए, लेकिन पार्क की असली पहचान हरियाली और सुविधाएं अब भी गायब हैं। लोगों ने बताया कि पार्क में न तो फूल दिखाई देते हैं और न ही हरी-भरी घास। बच्चों के झूले भी खराब पड़े हैं, जबकि लाखों रुपए की लागत से लगाया गया फव्वारा आज तक शुरू नहीं हो पाया।

 

PunjabKesari

शाम के समय बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे पार्क में सैर करने पहुंचते हैं, लेकिन पार्क की बदहाल स्थिति उन्हें निराश कर रही है। लोगों का कहना है कि शहर के एकमात्र पार्क की हालत सुधारने के लिए संबंधित विभाग को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।

PunjabKesari

वहीं पूर्व पंच नितिका चौधरी ने पार्क में महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि फ्लोरीकल्चर विभाग को पार्क की नियमित देखरेख और सुविधाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए, ताकि लोगों को साफ-सुथरा और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!