घर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, धू-धूकर जला सपनों का आशियाना

Edited By Neetu Bala, Updated: 24 Apr, 2024 12:47 PM

fire broke out in the house under suspicious circumstances

इस गरीब परिवार द्वारा जैसे-तैसे अपना आशियाना बनाया गया था, जोकि जल कर खाक हो गया।

जम्मू: गौरख नगर में स्थित एक घर में रहस्यमयी परिस्थितियों में आग लगने के कारण लाखों रुपए का सामान जल कर राख हो गया। जानकारी के अनुसार गौरख नगर में रहने वाले एक परिवार के सभी सदस्य काम पर गए हुए थे। इसी दौरान घर पर अचानक आग लग गई। पड़ोसियों व स्थानीय लोगों के अथक प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय लोगों का कहना था कि यह एक गरीब परिवार है। इस गरीब परिवार द्वारा जैसे-तैसे अपना आशियाना बनाया गया था, जोकि जल कर खाक हो गया। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है। आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट माना जा रहा है। फिल्हाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ेंः Jammu News: नशे के हॉट स्पाट राजीव नगर में पुलिस की रैड, 13 तस्कर गिरफ्तार

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!